बर्ड फ्लू : मणिपुर में मुर्गियों को मारना शुरू
इंफाल : मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के चिंगमेरोंग गांव के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद
प्रशासन ने गांव के पांच किमी दायरे में आने वाले फार्मे में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक लगभग एक लाख तीस हजार मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाना है। बारिश और मुआवजे को लेकर इस काम में देरी हो रही है।
राज्य के पशुपालन विभाग के निदेशक टीएच दोरेंद्र ने बताया कि भोपाल लैब से मिली रिपोर्ट हमारे लिए बुरी खबर है। मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों के 40 दल बनाए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मनुष्यों में अब तक इस बीमारी के संक्रमण का पता नहीं लगा है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पशु चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को मुर्गियों को मारने के दौरान पहनने के लिए मास्क दिए गए हैं।