लखनऊ :क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा के सहयोगी रहे अपना दल नेता सोनेलाल पटेल ने ददुआ से मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग की है।
शनिवार को वर्मा ने कहा कि ददुआ को मुठभेड़ में नहीं, रिमोट बम से उड़ाया गया है। बुंदेलखंड की सामाजिक संरचना ऐसी है कि वहां ददुआ पैदा होते है। सोनेलाल पटेल ने कहा कि ददुआ भले ही खूंखार डाकू था लेकिन वह देश का नागरिक भी था।