bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

आईसीआईसीआई को निधि जुटाने की मंजूरी

मुंबई :देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक के शेयरधारकों ने घरेलू व विदेशी बाजार से प्रतिभूतियां जारी कर निधि जुटाने संबंधी बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक ने बीएसई को सूचित किया कि बैंक एक या इससे अधिक जरियों से निधि की राशि जुटाएगा।

उल्लेखनीय है कि बैंक की 21 जुलाई को हुई एजीएम में शेयरधारकों ने निदेशक मंडल को एक निश्चित समयावधि में दो लाख करोड़ रुपए तक की उधारी लेने के लिए अधिकृत किया था।


[an error occurred while processing this directive]