Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

बाली के बर्थडे में कॉलगल्र्स

धर्मशाला :हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली के बर्थ-डे की पहली रात (26 जुलाई) धर्मशाला के नजदीक मैकलोडगंज के एशिया हैल्थ रिजॉर्ट में शराब और शबाब की महफिल सजी। दिल्ली से बाकायदा 5 कॉल गल्र्स बुलाई गई थीं। डांस फ्लोर पर जीएस बाली, उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली, कई बड़े नेताओं, आलाधिकारियों और उद्योगपतियों ने इन कॉल गल्र्स के साथ रातभर डांस किया। उधर, शनिवार देर शाम चैनल पर यह वीडियो दिखाए जाने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा मांगे जाने पर पयर्टन मंत्री बाली ने इस्तीफा दे दिया।

न्यूज चैनल ने बनाया वीडियो एक न्यूज चैनल की ओर से किए गए इस सनसनीखेज खुलासे का खुफिया कैमरे से डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया गया है। वीडियो में मंत्री जीएस बाली कॉल गल्र्स के साथ डांस करते हुए जाम छलका रहे हैं। यही नहीं कुछ उद्योगपति और अधिकारी तो कॉल गल्र्स से अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं।

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के कई वीआईपी चेहरे सरकारी और निजी गाड़ियों से रिजॉर्ट में आयोजित मुजरे में पहुंचे। नंगे नाच के इस मुजरे में बाली के दोनों महकमों में प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के निजी सचिव रहे दो अधिकारी भी शामिल थे। इनमें एचपीटीडीसी के एमडी सुभाष अहलुवालिया और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक टीसी जनारथा शामिल हैं। इसके अलावा वीडियो में जो चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं उनमें पंजाब महिला आयोग से ताल्लुक रखने वाली एक प्रभावशाली महिला के पति, रीजनल न्यूज चैनल के मालिक जेके जैन और कई उद्योगपति शामिल हैं।

केबल कटा, बत्ती गुल शनिवार शाम न्यूज चैनल पर इस सनसनीखेज खुलासे से संबंधित फ्लैश जैसी की चलनी शुरू हुई कांगड़ा और नगरोटा बगंवा के केबल नेटवर्क से यह चैनल अचानक गायब हो गया। जानकारी के मुताबिक केबल नेटवर्क में बाली का बेटा पार्टनर है।

हमीरपुर में भी कई जगहों पर केबल नेटवर्क बंद रहा। इसके अलावा हिमाचल के कई हिस्सों में इस खबर के चलने के समय बत्ती गुल होने की खबर है।


[an error occurred while processing this directive]