bhaskar Web English
HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

हनीफ:आस्ट्रेलिया छोड़ने की मंजूरी मिली

मेलबोर्नआतंकवाद संबंधी आरोपों से मुक्त होने के बाद भारतीय मूल के डॉक्टर मोहम्मद हनीफ को ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले हनीफ के जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की इच्छा जाहिर करने के बाद ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलियन इमिग्रेशन विभाग की एक गुप्त इकाई पर ले जाया गया।

हनीफ को कड़ी सुरक्षा के बीच वोल्स्टन करैक्शनल सेंटर से ब्रिस्बेन की इस इकाई में ले जाया गया। हनीफ के वकील की पत्नी ने कहा कि कल मिली आजादी के बाद हनीफ ने अपने वकील पीटर रूसो और अपने साले इमरान सिद्दीकी के साथ वक्त गुजारा।

दूसरी ओर हनीफ के वकील ने शनिवार को कहा कि इमिग्रेशन विभाग द्वारा वीसा संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने पर जल्द से जल्द हनीफ ऑस्ट्रेलिया छोड़ना चाहता है। ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों के पीछे हनीफ का हाथ होने के आरोप गलत साबित होने के बाद वह जल्द अपने घर पहुंचना चाहता है। हनीफ के वकील स्टीफन कीम ने कहा कि फिलहाल वे इमिग्रेशन मंत्री की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हनीफ को ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की मंजूरी के संबंध में वीजा की कार्रवाई शनिवार शाम तक पूरी हो सकती है।