गुवाहाटी। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश से उत्तर पूर्व भारत में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। मेघालय में हुए भूस्खलन के कारण 9 लोग जिंदा दफन हो गए जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
मेघालय के पश्चिमी गारो पहाड़ी जिले के ऋषिपाड़ा इलाके में यह भूस्खलन हुआ। जिले के एसपी ने बताया कि कीचड़ से भर इस इलाके में फंसे 70 लोगों को अबतक बचाया जा चुका है।
दूसरी ओर असम में आई बाढ़ में चार लोग बह गए। राज्य के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने कहा कि ब्रrापुत्र नदी का जलस्तर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है इस कारण पूर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सेना को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
असम के 800 गांव बाढ की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने 30 से अधिक राहत शिविर बनाए हैं जिसमें 15 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों ने शरण ले रखी है।