bhaskar Web English
HomeNewsNational National

आईआईआईटी छात्रों को पढाएंगे कलाम

हैदराबादराष्ट्रपति भवन में चार चांद लगा चुके डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अब यहां के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान में छात्रों को पढ़ाने के लिए समय देंगे।

छठवें सम्मेलन में आईआईआईटी हैदराबाद के चेयरमेन राज रड्डी ने घोषणा की कि कलाम प्रतिष्ठित प्राध्यापक के रूप में संस्थान को समय देने के लिए राजी हो गए हैं। इस घोषणा के तुरंत बाद छात्रों की तालियों से सभागार गूंज उठा। संस्थान निदेशक राजीव संगल ने कहा कि अगस्त माह की शुरुआत में डॉ. कलाम संस्थान में आएंगे और छात्रों को व्याख्यान देंगे।

आईआईआईटी हैदराबाद को हर संभव सहायता देने का वादा करते हुए मुख्यमंत्री राजशेखर रड्डी ने डॉ. कलाम के राजी होने पर खुशी जताई। रड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में अगले सत्र से तीन आईआईआईटी और शुरू किए जाएंगे। इस समारोह में करीब 250 छात्रों को बीटैक और एमटैक डिग्री प्रदान की गई।


[an error occurred while processing this directive]