|
राष्ट्रीय समानता दल (रासद) के अध्यक्ष सुखलाल कुशवाहा ने पीएमटी में 'मुन्नाभाई' की तर्ज पर भाग लेकर चयनित होने वाले मुनेंद्र कुशवाह की तरफदारी की है। मुनेंद्र को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किए जाने को साजिश का हिस्सा बताते हुए रासद अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आरक्षित वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने उप्र की मुख्यमंत्री मायावती पर प्रतिशोध भाव से काम करने का आरोप लगाया कि जिस ददुआ की दम पर मायावती विंध्य-बुंदेलखंड में ताकतवर बनीं, उसी को मरवा दिया। शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में रासद अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पीएमटी और पीईटी में चयनित अजा, जजा और पिछड़ा वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है। मुनेंद्र कुशवाहा का पिछले साल वेटनरी में चयन हो गया था, वह 'इंटेलीजेंट' है।
पूर्व सांसदों से न वसूले टोल टैक्स: श्री कुशवाहा ने मांग की कि पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों से सड़कों पर टोल टैक्स न वसूला जाए।