bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मुंबई पुलिस ने 27 वाहन चोरों को पकड़ा

मुंबईदिन ब दिन बढ़ रहे अपराधों पर काबू पाने में जुटी मुंबई पुलिस को शुक्रवार देर शाम उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने 27 वाहन चोरों को दबोचते हुए छह अपराधी गिरोहों का पर्दाफाश किया।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त राकेश मारिया ने पत्रकारों को बताया कि शहर में चोरी और लूट की घटना की वारदातों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत यह सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि दो गिरोह चोरी के वाहनों को मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड के साथ ही नेपाल तक भेजते थे। इन जगहों पर बकायदा इनके एजेंट होते थे जिनके मार्फत इन गाड़ियों को बेचा जाता था। मारिया ने बताया कि पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भी पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य अपने एजेंट की तरफ से ऑर्डर मिलने के बाद मांग के मुताबिक गाड़ी चुराकर सप्लाई करने का काम करते थे।

इसके अलावा पुलिस ने डुप्लिकेट चाबी बनाने वाले गिरोह को भी पकड़ा है। इस अभियान के दौरान शॉपिंग मॉल के आगे से गाड़ियों को चुराने वाला एक युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मारिया ने बताया कि इस अभियान के दौरान अब तक चारी के 33 वाहन जप्त किए जा चुके हैं।


[an error occurred while processing this directive]