Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबईदुनिया के अलग अलग कोनों से धुनों की नकल करने वाले बॉलीवुड संगीतकारों को चुनौती पेश करने के इरादे से संगीतकार आदेश श्रीवास्तव भारत में संगीत के कॉपीराइट की सुरक्षा के लिए एक कंपनी खोलने जा रहे हैं।
अपने दो दशक के पूर कैरियर में किसी भी धुन की चोरी न करने का दावा करने वाले संगीतकार आदेश का मकसद भारतीय संगीतकारों को विदेशी गीतों की नकल करने से रोकना है। आदेश ने कहा मूलत: उन्हें यह विचार अमेरिकन संगीतकार वाइक्लेफ जीन ने दिया जिनके साथ वे एक एलबम पर काम कर रहे हैं। आदेश ने वाइक्लेफ के एक गीत मारिया से प्रेरित होकर एक कामयाब धुन बनाने के मामले में सागर फिल्म के संगीतकार आरडी बर्मन का नाम लिया।
आदेश ने कहा कि वाइक्लेफ से इस बार में हुई चर्चा के बाद इस कंपनी का विचार बना ताकि अमेरिकी और अन्य विदेशी संगीतकारों की धुनों की नकल से भारतीय संगीतकारों को रोका जा सके। आदेश इस बार में अंतिम चरण की बातचीत के लिए इस हफ्ते अमेरिका जाएंगे। इस कंपनी के सौदे में वाइक्लेफ के अलावा शकीरा, बियोंस नॉवेल्स और कई बड़े संगीतकार शामिल हो सकते हैं।
आदेश ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि बॉलीवुड में उनसे नफरत करने वाले पहले ही बहुत हैं लेकिन वे जो कर रहे हैं, वह सही है।