bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

पुंज लॉयड का मुनाफा दोगुने से अधिक

नई दिल्ली :इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी पुंज लॉयड का शुद्ध मुनाफा 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में दोगुने से अधिक 59.47 करोड़ रुपए हो गया है। पूर्व वर्ष की समान अवधि में यह 26.28 करोड़ रुपए था।

कंपनी के अनुसार समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 73.19 प्रतिशत बढ़कर 1394 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पूर्व वर्ष की समान अवधि में यह 805.44 करोड़ रुपए थी। बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में आई तेजी की वजह से समीक्षाधीन तिमाही के दौरान आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


[an error occurred while processing this directive]