नई दिल्ली :दुनिया के सबसे वांछित आतंकी लादेन की सरपरस्ती वाले खूखार आतंकी ग्रुप अलकायदा अब डॉक्टर्स और इंजीनियर्स की भर्ती कर रहा है। माना जा रहा है कि उसे अब सिर्फ सुसाइड बॉम्बर्स और शार्प शूटर्स की नहीं, बल्कि ऐसे एक्सपट्र्स की जरूरत है, जो उसके लिए केमिकल वेपन्स बना सकें। अलकायदा इसके लिए भारतीय इंजीनियर्स और डॉक्टर को धड़ल्ले से शामिल कर रहा है।
जवाहिरी से सीधा संपर्क : इस भर्ती के लिए डॉक्टर्स और इंजीनियर को किसी चैनल की जरूरत नहीं है वे सीधे अलकायदा नंबर दो आयमान अल जवाहिरी से संपर्क कर रहे हैं।
एक करोड़ वेतन : अलकायदा इनको अच्छा खासा धन दे रहा है। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एक डॉक्टर या इंजीनियर को कम से कम एक करोड़ रुपए दे रहा है।
सरकार सुस्त अलकायदा चुस्त : इस सबके बावजूद कर्नाटक सरकार न तो इनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर जांच भी नहीं करा रही है। कर्नाटक पुलिस ने अपनी जांच में राज्य में मुस्लिम आंतकवादियों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है। उसे कार्रवाई के लिए बस सरकार के आदेश का इंतजार है। लेकिन कहा जा रहा है कि बीजेपी-जनता दल (एस) की सरकार मुस्लिम वोट के चक्कर में कड़े कदम उठाने से परहेज कर रही है। वैसे मुख्यमंत्री ने कफील केस के बाद गृहंमत्री से मिल कर राज्य को आतंकवाद से लड़ने के लिए सहायता की मांग की थी। माना जा रहा है कि उन्होंने वहां एक एंटी टेरोरिस्ट फोर्स बनाने की मांग की थी।
इराक और इरान पर भी नजर : अलकायदा इरान और इराक के जेहादियों के अलावा वहां के डॉक्टर्स पर नजर गड़ाए हुए है। ब्रिटेन में पकड़ा गया डॉक्टर मोहम्मद आशा और उसकी पत्नी इराक से ही थी।
बंगलौर में सबसे बड़ा नेटवर्कएक वेबसाइट का दावा है कि अलकायदा का भारत में सबसे बड़ा नेटवर्क बंगलौर में है। यहां के कम से कम 1000 डॉक्टर और इंजीनियर्स इसके मेंबर हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन के ग्लासगो विस्फोट की साजिश में ऑस्ट्रेलिया और यूके में पकड़े सभी डॉक्टर्स और इंजीनियर्स बंग्लौर सेही है।