Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

भारत की जीत में चावला चमके

हरारे :chavlaलेग स्पिनर पीयूष चावला की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत-ए ने मेजबान जिम्बाब्वे सलेक्ट को पहले चार दिवसीय मैच में शुक्रवार को नौ विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे सलेक्ट की दूसरी पारी 216 रन पर सिमट गई और भारत-ए को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने रॉबिन उथप्पा का विकेट खोकर हासिल कर लिया। चावला ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए। इरफान पठान पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोहित शर्मा ने अविजित 16 रन बनाए।

इससे पहले चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21.1 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करने वाले तातेंदा तेइबु (40) व बुसी सिबांडा (69) को आउट कर जिम्बाब्वे सलेक्ट को तगड़ा झटका दिया। भारत ए के 489 रन के जवाब में जिम्बाब्वे सलेक्ट की टीम पहली पारी में 338 रन पर आउट हो गई थी।