bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

फर्जी क्राइम ब्रांच टीआई चारसौबीसी में गिरफ्तार

बिलासपुर: रायपुर क्राइम ब्रांच का टीआई बनकर छठघाट हत्याकांड की तफ्तीश कर रहे युवक को सरकंडा पुलिस ने चारसौबीसी के अपराध में गिरफ्तार कर लिया। युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हफ्तेभर पहले दर्राभाठा निवासी 23 वर्षीय पूर्वकांत शाह ने रवि वाधवानी के पिता भगतराम वाधवानी से फोन करके कहा कि वह रायपुर क्राइम ब्रांच का टीआई है और छठघाट हत्याकांड की तफ्तीश करने आया है। पूर्वकांत का कहना था कि उसने इस प्रकरण की जांच की है और उसे आरोपियों के नाम मालूम हैं। बेटे के हत्यारों के पकड़े जाने खबर पर भगतराम ने विश्वास कर लिया।

बताया जाता है कि पूर्वकांत अपने एक मित्र अमित के साथ भगतराम के घर भी गया था, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। 26 जुलाई को पूर्वकांत ने फोन पर भगतराम से बात की और उसके बेटे का हत्यारों को गिरफ्तार करने के एवज में एक लाख रुपए मांगने लगा। उसने शनि मंदिर राजकिशोरनगर के पास भगतराम को बुलाया था। इसकी सूचना भगतराम ने सरकंडा पुलिस को दी।

तत्काल हरकत में आकर पुलिस ने शनि मंदिर के आसपास घेराबंदी की और पूर्वकांत को पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। कभी वह खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव तो कभी व्यक्तिगत रुचि लेकर छठघाट हत्याकांड की जांच करने की बात कहता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई बरती तो उसने अपनी सच्चाई बता दी। पूर्वकांत के माता-पिता दर्राभाठा में रहते हैं और वह राजकिशोरनगर में किराए के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

बीए पढ़ने के बाद उसने शार्टकट तरीके से रुपए कमाने का विचार बनाया। इसके लिए उसने रवि वाधवानी के पिता को पहला निशाना बनाया। इससे पहले कि वह भगतराम वाधवानी से रुपए ऐंठ पाता, पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर आज अदालत में पेश किया।

एक अन्य की तलाश भगतराम वाधवानी के पास पूर्वकांत एक और युवक अमित को साथ लेकर गया था। पुलिस ने जब पूर्वकांत को हिरासत में लिया तो उस दौरान अमित कोरबा में था। पूर्वकांत के माध्यम से उसकी मोबाइल पर बात कराई गई और उसे सरकंडा थाने बुलाया गया। शुक्रवार को अमित बस से बिलासपुर आ रहा था, लेकिन पूर्वकांत के पकड़े जाने का संदेह होने से वह फरार हो गया। अब पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

गलतफहमी कर शिकार हुई पुलिस छठघाट हत्याकांड का सुराग मिलने की आस में पुलिस ने पूर्वकांत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जब पूर्वकांत ने पुलिस से गलतबयानी की तो उसें संदेह हुआ कि वह हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। बाद में पुलिस को उसकी सच्चाई का पता चल गया। इधर लोगों में इस बात की चर्चा थी कि पुलिस ने छठघाट हत्याकांड के आरोपियों में सफलता पा ली है।


[an error occurred while processing this directive]