Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सरकार आज लेगी पुलों की सुध

भोपाल. प्रदेश सरकार राजधानी के खराब हाल पुल, बांध व ओवर ब्रिज की सुध लेने जा रही है। दैनिक भास्कर ने 28 जुलाई को 'दरक रहे हैं पुल' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शनिवार को उद्योग मंत्री बाबूलाल गौर ने बांध तथा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

श्री गौर ने इस मौके पर बताया कि बांध विशेषज्ञों का मानना है कि पुल पुख्ता के पास बने धोबी घाट को हटाना व बांध पर पिचिंग करना आवश्यक हो गया है। पिचिंग की व्यवस्था रेतघाट पर भी होनी है। बैठक में अधिकारियों ने स्वीकारा कि पुल पुख्ता पर यातायात के दबाव तथा धोबी घाट के कारण सुरक्षा को गंभीर खतरा है। बैठक में तय हुआ कि रविवार को श्री गौर अधिकारियों के एक दल के साथ शहर के पुल, ओवर ब्रिज तथा बांधों का जायजा लेंगे।


[an error occurred while processing this directive]