Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

समर्थन के लिए शुक्रिया : हनीफ

मेलबर्न। भारतीय डॉक्टर मोहम्मद हनीफ ने अपनी हिरासत अवधि के दौरान मिले समर्थन के लिए आस्ट्रेलिया की जनता को धन्यवाद दिया है।

करीब चार सप्ताह तक आस्ट्रेलिया पुलिस की हिरासत रहने के बाद वापस भारत लौटते समय बैंकाक एयपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हनीफ ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते कहा कि वे आस्ट्रेलिया के नागरिकों के साथ उन सभी लोगों के अभारी हैं जिन्होंने उनकी रिहाई का समर्थन किया।

लंदन के ग्लासगो एयरपोर्ट पर असफल हमले के सिलसिले में 27 वर्षीय हनीफ को भारत लौटते समय ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर आस्ट्रेलिया पुलिस ने हिरासत में लिया था।

गौरतलब है कि अधिकांश आस्ट्रेलियाई नागरिकों ने हनीफ के केस को लेकर हावार्ड सरकार की आलोचना की है। एक चैनल की तरफ से कराए गए पोल में 68 प्रतिशत नागरिकों ने हनीफ के मामले को गलत तरीके से पेश करने के लिए हवार्ड सरकार को जिम्मेदार ठहराया।


[an error occurred while processing this directive]