News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर: नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने शनिवार को गुजराती भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें डायरिया के 4 मरीज मिले। शिविर में 111 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी र्गइ।
स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, खुजली, आर्थराइटिस, कर्ण रोग, उदर रोग, दंत रोग से पीड़ित पाए गए। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी र्गइ और क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया गया। शिविर में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा, डा. एलपी बजाज व डा. श्रीकांति मिश्रा उपस्थित थे।
नगर निगम द्वारा आज सरकंडा मुक्तिधाम, उड़िया मोहल्ला, बंगालीपारा, निमा टेंट, दैहानपारा, माता चौरा, बघवा मंदिर, जवाली पुल से जगमल चौक तक मुख्यमार्ग, मामा-भांजा तालाब, चिंगराजपारा, नर्मदानगर, तिलकरनगर, राजेंद्र नगर, बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार, गोंड़पारा, डबरीपारा, मसानगंज, विनोबानगर, व्यापार विहार, जूना बिलासपुर, करबला में नालियों की सफाई कराई गई तथा कचरा उठवाया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 1, 3, 39 व 59 में फागिंग मशीन से छिड़काव किया गया।