bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

क्रेडिट कार्ड बिजनेस बढ़ेगा देश में

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की देश के सबसे बड़ी बैंक आईसीआसीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड के बिजनेस का विस्तार देश के 50 और शहरों में करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी वर्तमान वित्तीय वर्ष में अपने व्यापार का 20 से 25 प्रतिशत तक विस्तार करगी।

demo cardआईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड प्रोडक्ट ग्रुप के हेड सचिन खंडेलवाल ने बताया कि बैंक पहले से ही 125 शहरों में क्रेडिट कार्ड का बिजनेस कर रही है। इस साल इसका विस्तार 50 और शहरों में करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का व्यापक विस्तार केवल कार्ड के बिजनेस को बढ़ाने में ही सहायक नहीं होगा बल्कि विश्चसनीयता और वफादारी का सूचक भी साबित होगा। इसके साथ ही नए ग्राहकों को आकर्षित करने में भी यह सहायता प्रदान करगा।

क्रेडिट कार्ड के व्यापार में आईसीआईसीआई बैंक अग्रणी है। क्रेडिट कार्ड बाजार के कुल 2.3 करोड़ के बजार क्षेत्र में आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड धारकों की संख्या 85 लाख है।