News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़: शनिवार रात करीब 9.45 बजे मनीमाजरा स्थित निर्माणाधीन इंफोसिस कंपनी के गोदाम में आग लग गई। इस गोदाम में कंपनियों में एसी प्लांट लगाने वाली ब्ल्यू स्टार कंपनी के एसी रखे हुए थे, आग से लाखों के एसी और इलेक्ट्रिक सामान जल गया।
आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। आग लगने पर चौकीदार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोलरूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर और चार फायर टेंडर पहुंंचे, जिन्होंने करीब पौने घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस को मौके पर फायर सेफ्टी के कोई इक्वीपमेंट नहीं मिले।
उधर, जब फायरकर्मी आग पर काबू पा रहे थे, एक अन्य कंपनी के कर्मी कार में फायर सेफ्टी के उपकरण कहीं से ले आए। शायद उन्हें लगा कि कहीं बाकी कंपनियों में फायर सेफ्टी उपकरणों का जायजा न ले लिया जाए।