Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

टीम के तौर पर नाकाम रहा है भारत : कपिल

कोचीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि भारत में सुनील गावस्कर जैसे स्टार क्रिकेट खिलाड़ी तो उभरकर आए हैं लेकिन कभी टीम के रूप में भारत कोई उल्लेखनीय इकाई नहीं बना सका।

kapil devकपिल ने कहा पिछले 75 सालों के इतिहास में भारत ने कई महान क्रिकेटर दिए हैं लेकिन कमी हमेशा यही रही कि एक टीम के रूप में हमने कभी दमदार प्रदर्शन नहीं किया है। एक कार्यक्रम में मौजूद कपिल ने कहा भारत ने सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ी को तो जन्म दिया है लेकिन उनकी महानता उनके व्यक्तिगत खेल से है। जो बात खटकती है, वह यह कि एक इकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम हम अब तक नहीं बना सके।

भारत की इकलौती विश्व कप जीत के सिरमौर कपिल देव पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट लीग से जुड़े हैं और इस बार में उन्होंने कहा कि फिलहाल इसमें समस्याएं जरूर हैं लेकिन उन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। कपिल ने आईसीएल को क्रिकेट के हित में बताया। लीग के बार में कपिल ने कहा कि नौजवान खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत है और स्कूल व कॉलेज स्तर पर उन्हें प्रशिक्षण देने की दिशा में आईसीएल सबसे ज्यादा मेहनत करगी।


[an error occurred while processing this directive]