Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

मुंबई की बारिश ने फिर कराया ट्रेनों को लेट

बिलासपुर: ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान होते रहे। मुंबई की ओर से देरी आ रही ट्रेनों के देरी का कारण वहीं हुई भारी वर्षा को बताया जा रहा है। चक्रधरपुर मंडल में 21 जुलाई को चक्रधरपुर व बड़ा बाम्बो के बीच पार्सल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और इस घटना का प्रभाव तकरीबन पांच दिन तक ट्रेनों पर रहा।

इस लेट-लतीफी से पिछले एक-दो दिन से कुछ राहत मिलनी चालू ही हुई थी कि नई समस्या सामने आ गई। मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी वर्षा ने वहां से निकलने वाली तकरीबन सभी ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। शुक्रवार को मुंबई से रवाना होकर शनिवार को बिलासपुर पहुंचने वाली ट्रेनें दो से चार घंटे लेट चल रही हैं।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में घुसने के पहले ही लेट आई हैं और इसके चलते ही लेट चल रही हैं। यह ट्रेनें मुंबई से ही देरी से रवाना हुई हैं या फिर कहीं और आगे जाकर लेट हुइर्ं। यह स्थिति कोई स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। लेट होने का कारण बारिश को ही बताया जा रहा है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों के अलावा हावड़ा से आने वाली व कटनी होकर आने वाली ट्रेनें भी लेट रहीं।

लेट-लतीफी ने शनिवार को फिर यात्रियों को परेशान कर दिया है और स्टेशन में दिन भर भीड़भाड़ का माहौल बना रहा। इंक्वारी काउंटर में जानकारी लेने के लिए भी यात्रियों का हुजूम नजर आता रहा और सही स्थिति की जानकारी न मिलने के कारण भी सफर करने वाले परेशान होते रहे। रेलवे के अधिकारी ही इस बात को स्वीकार करते रहे कि ट्रेनों के लेट होने का समय और बढ़ सकता है। इसके चलते देर से आ रही ट्रेनों के मामले में अनिश्चितता का माहौल बना रहा।

शनिवार को लेट रहीं ट्रेनें एलटीटी-हावड़ा 2.30 मिनट मुंबई-हावड़ा मेल 4.25 मिनट मुंबई-हावड़ा सुपर 1.40 मिनट अहमदाबाद-हावड़ा 30 मिनट मुंबई-हावड़ा गीतांजलि 1 घंटे कुर्ला-हावड़ा 2.35 मिनट हटिया-कुर्ला 1.20 मिनट पटना-दुर्ग 1 घंटा हावड़ा-मुंबई 1.30 मिनट अमरकंटक एक्सप्रेस 1.30 मिनट पुणो-हावड़ा आजाद हिंद 45 मिनट हावड़ा-अहमदाबाद 2 घंटे हावड़ा-हाफा 1.45 मिनट


[an error occurred while processing this directive]