Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

नंदीग्राम में संघर्ष पांच घायल

नंदीग्राम।

नंदीग्राम में हिंसा की ताजा घटना में पांच लोग घायल हो गए हैे। सत्तारूढ सीपीआई एम और तृणमूल कांग्रेस समर्थित भूमिअधिग्रहण का विरोध कर रहे लोगों के बीच आज फिर तनातनी हो गई। दोनों गुट के लोग आमने सामने आ गए। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। इस लाठीचार्ज में पांच लोग घायल हो गए।

एसपी जीए श्रीनिवास ने बताया कि बस स्टैंड के पास सीपीआई एम और भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों की तरफ से एक दूसरे पर बम भी फेंके गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी चार्ज करना पड़ा। इलाके में रैपिड एक् शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है।


[an error occurred while processing this directive]