News
Chhattisgarh
Raipur Raipur दंतेवाड़ा: माओवादियों ने छिंदगढ़ में भाजपा नेता की हत्या को स्वीकार करते हुए चार अन्य नेताओं को जान से मारने की धमकी दी। माओवादियों के मलगेर एरिया कमेटी ने भाजपा नेता नंद कुमार सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है। प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में मलगेर एरिया कमेटी के सचिव मुरली ने भाजपा नेता रामबाबू, बुधराम सोढ़ी, कटेकल्याण के गिरी और कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम को नहीं बख्शने की चेतावनी दी है।
इस आशय की विज्ञप्ति आज डाक द्वारा मीडिया तक पहुंची। यह डाक आज ही दंतेवाड़ा पोस्ट आफिस से पोस्ट की गई है। जिसमें नंद कुमार सिंह की हत्या के कारणों का उल्लेख करते बताया है कि वह दूसरे राज्य से आकर यहां ठेकेदारी कर रहा था।
मजदूरों को काम के बदल मजदूरी का भुगतान नहीं किया। क्षेत्र में सागौन के पेड़ को काटकर ले जाने के बाद भी पैसा नहीं दिया व लोगों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। नक्सली नेता ने नंद कुमार की हत्या से पहले चेतावनी देने की बात भी स्वीकार की है।