रायगढ(उड़ीसा)। उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के बार्डर एरिया में आज नक्सलियों ने कोनूरू रलवे स्टेशन के सिगAल सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके कारण ईस्ट कोस्ट रल की वालटेयर और रायगढ़ सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन महिलाओं समेत करीब 20 की संख्या में नक्सली स्टेशन परिसर में पहुंचे और उन्होंने सिगAल सिस्टम को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही दफ्तर के अन्य सामनों को भी उलट पुलट दिया। नक्सलियों ने टिकट काउंटर पर तोड़फोड़ की और तीन वीएचएफ सेट भी अपने साथ लेते गए।
इन लोगों ने तेलगू भाष में लिखे हुए कुछ पोस्टर भी स्टेशन परिसर की दीवारों पर चिपका दिया। इन पोस्टरों में उन्होंने अपने साथी भूपति की रिहाई की मांग की है। इस घटना से इस लाइन से होकर गुजरने वाली कइ्र्र ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस सात घंटे तक, भुवनेव्श्रर कोरापुट हीराखंड एक्सप्रेस चार घंटे तक, वालटेयर रायपुर पैसेंजर ट्रेन करीब तीन घंटे तक कोनेरू स्टेशन पर रूकी रही।