News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूला:
चंडीगढ़ केलोगों की हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। अंबाला डिवीजन चंडीगढ़ से अमृतसर के बीच नई ट्रेन चलाने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
कुछ ऑप्शंस पर विचारइस गाड़ी को चलाने के लिए यात्रियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए कुछ ऑप्शंस पर विचार हो रहा है। एक ऑप्शन यह है कि चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, जो सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होती है, के समय में थोड़ा बदलाव करते हुए इसे सुबह 9.45 बजे रवाना किया जाए। इसमें कुछ अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं और इन्हें अंबाला में अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस से जोड़ा जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे ऑप्शन के तौर पर प्रस्तावित ट्रेन को सुबह रवाना कर शाम को वापसी केसंदर्भ में विचार किया जा रहा है। इससे लोगों का समय बचेगा और ट्रेन को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलेगा।
क्या कहते हैं अधिकारीचंडीगढ़-हरिद्वार में नई ट्रेन चलाने के संदर्भ में सीनियर डीसीएम का कहना है कि सर्वे किया जा रहा है। जो जानकारी मिलेगी, उसकेआधार पर यात्रियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
क्या होगा संभावित रूटचंडीगढ़ से हरिद्वार के बीच चलने वाली प्रस्तावित गाड़ी का संभावित रूट चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर से लक्सर होते हुए हरिद्वार रहेगा।
1 अगस्त से बंद हो सकती है चंडीगढ़-अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेसचंडीगढ़-अमृतसर जनशताब्दी को उचित रिस्पॉन्स न मिलने के कारण इसके 1 अगस्त से चंडीगढ़ से बंद होने की आशंका है। अंबाला डिवीजन केआला अधिकारियों के अनुसार गाड़ी की कैपेसिटी करीब 600 सीटों की है, जबकि रोज 100 सवारियां भी नहीं मिल रहीं। चूंकि इस गाड़ी को मुख्यालय केआदेश पर चलाया गया था, इसेबंद करने का फै सला भी वहीं से लिया जाएगा। इसके 1 अगस्त के बाद एक्सटेंड होने की उम्मीद कम ही है।
चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच गाड़ी जल्द चलाने के संदर्भ में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की संस्थाएं सुझाव दे सकती हैं। इससे महकमे को निर्णय लेने में मदद मिलेगी।