bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

विदेशों में कोयले की तलाश करगी सेल

नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर की कंपनी स्टील ऑथिरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) को आस्ट्रेलिया और कनाडा में कोल माइन्स के अधिग्रहण की सलाह दी है।

सरकार ने कोयले की कमी के मद्देनजर इन कंपनियों की कार्यक्षमता पर प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह सलाह दी है। इस्पात मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमने सेल और राष्ट्रीय इस्तात निगम को सलाह दी है देश में कोयले की कमी को देखते हुए वे अपने उत्पादन में निरंतरता को बरकरार रखने के लिए विदेशों से विकल्प की तलाश में जुट जाएं।

अधिकारी ने बताया कि हाल में इस्पात मंत्री राम बिलास पासवान के ऑस्ट्रेलिया दौर के बाद सेल और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड में विदेशों में कोल माइन्स को अधिगृहित करने के प्रति विव्श्रास पैदा हुआ है।