Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

शनिचरी बाजार में उठाईगीरी

बिलासपुर: शनिचरी बाजार में शनिवार दोपहर मनिहारी सामान खरीद रही महिला का पर्स उठाकर युवक भाग गया। पर्स में 3000 रुपए, मोबाइल व पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पासबुक थी, जिसमें 77 हजार रुपए जमा हैं।

पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा एसबीआर कालेज के पीछे रहने वाली 48 वर्षीय छेदिनबाई किरण घर में मनिहारी दुकान चलाती है। आज दोपहर वह शनिचरी बाजार के गीतांजलि स्टोर में मनिहारी सामान खरीदने आई थी। इससे पहले उसने पंजाब नेशनल बैंक से 3000 रुपए निकाले थे। दुकान में सामान खरीदने के दौरान उसने अपना पर्स पास में रख लिया था।

इसी बीच एक युवक दुकान में आया और पर्स उठाकर भागने लगा। महिला के आवाज लगाने पर कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गया। इसकी शिकायत छेदिनबाई ने सिटी कोतवाली में की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर लिया है।

बैंक सर्चिग अभियान फ्लाप बैंकों में होने वाली लूट व उठाईगीरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बैंक सर्चिग अभियान चलाने की योजना बनाई थी। इसके अंतर्गत बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई की जानी थी।

लोगों के बीच इस अभियान की अच्छी प्रतिक्रिया थी, लेकिन आज हुई उठाईगीरी की घटना के बाद पुलिस के इस अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। जानकारों के मुताबिक उठाईगीर बैंक से ही महिला का पीछा कर रहा था। जैसे ही महिला का ध्यान खरीदारी की ओर गया, उसने पर्स पार कर दिया।


[an error occurred while processing this directive]