bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

दो रुपए को लेकर युवक की हत्या

ग्वालियर,खुले पैसों की किल्लत से जूझ रहे शहर में दो रुपए के पीछे शनिवार को दोपहर में एक युवक का कत्ल हो गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी की है। घटना के बाद हत्या के आरोपी सब्जी विक्रेता दुकान छोड़कर भाग निकले। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिद्धेश्वर नगर मुरार निवासी विनोद शर्मा अपने बेटे अमित(18 ) को साथ लेकर मुरार सब्जी मंडी में शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी का भाव-ताव करते हुए वे प्रीतम कुशवाह की दुकान पर पहुंचे। भाव तय होने के बाद उन्होंने सब्जी खरीदी। तय दाम के हिसाब से विनोद को दो रुपए वापस लेना थे। दो रुपए खुल्ले न होने पर दुकानदार ने दो रुपए की और सब्जी लेने को कहा जबकि विनोद दो रुपए वापस लेना चाहता था, इसलिए उसने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर अमित और उसके पिता विनोद की प्रीतम के साथ कहासुनी हो गई।

विवाद अधिक बढ़ता कि उससे पहले ही आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर दिया। भरे बाजार में अपमान सहकर विनोद और उसका बेटा घर आ गए। अमित ने यह बात अपने पड़ोसी ऋषि शर्मा को बताई। यह सुनकर ऋषि गुस्से में आ गया और विनोद, अमित व अन्य साथियों को लेकर दुकानदार के पास पहुंचा। दुकानदार के साथ पहले तू-तू, मैं-मैं हुई। बात गाली गलौज से आगे बढ़ती हुई हाथापाई तक जा पहुंची। यह देख आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने भी प्रीतम का साथ दिया। तैश में आकर प्रीतम ने दुकान पर रखी छुरी उठाकर अमित के पेट में घोंप दी। छुरी लगते ही अमित जमीन पर पसर गया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने नब्ज पर हाथ रखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।


[an error occurred while processing this directive]