HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

आंध्रप्रदेश में हुए गोलीकांड का विरोध

चूरू : मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की ओर से केंद्रीय व प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कलेक्ट्रेट के आगे धरना देकर आंध्रप्रदेश में हुए गोलीकांड का विरोध किया गया। धरना कार्यक्रम को कामरेड घनश्याम पारीक, महावीर प्रजापत, माइचंद बागोरिया, रामसिंह व हनुमान बरोड़ ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि आंध्रप्रदेश के खम्मन जिले में जमीन के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले लोगों पर गोलीबारी करना निंदनीय है। धरने के बाद कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आंध्र प्रदेश के आंदोलनकारियों की मांग मानने, गोलीकांड के दोषी अधिकारियों को गिरफ्तार करने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने का उल्लेख किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के जिला सचिव रामसिंह सहारण, छगनलाल चौधरी, मिर्जामल राजपुरोहित, हीरालाल कलवाणिया, बेगराज सहारण, निर्मल प्रजापत आदि शामिल थे।

सादुलपुर. भारत की कम्यूनिष्ट पार्टी मार्क्‍सवादी ने आंध्रप्रदेश में शनिवार को आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने की निंदा की। मंत्री रामसिंह सहारण ने कहा कि किसानों की मांगों का पार्टी समर्थन करती है तथा राज्य सरकार से दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई व किसानों की मांगें मानने क ी मांग करती है।