मुंबई:
हाल ही लीड्स की यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को राजीव गांधी क्वालिटी अवार्ड के लिए चुना गया है। यह जानकारी शिल्पा के प्रवक्ता डेल भगवागर ने दी।
उन्होंने बताया कि शिल्पा को यह सम्मान 12 अगस्त को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफर्ा्िमग आर्ट में होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा।
इस समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के उपस्थित रहने की संभावना है।