HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

कांग्रेस का प्रदर्शन

चूरू: नगर व देहात ब्लाक कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के आगे धरना-प्रदर्शन कर नकली दवाइयों की बिक्री का विरोध करते हुए कथित अवैध दवाओं के व्यापार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

देहात ब्लाक अध्यक्ष सांवरमल बाबल की अध्यक्षता में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हमीदा बेगम ने कहा कि अवैध दवाओं के व्यापार पर आज तक अंकुश नहीं लग पाया है। पूर्व सांसद नरेंद्र बुडानियां ने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता नकली दवाओं का व्यापार चिंतनीय है। नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया ने कहा कि नकली दवाइयों के कारोबार में चल रहे कमीशन के खेल में जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान कोठारी ने कहा कि केवल ज्ञापन देने से कुछ नहीं होगा, कांग्रेसजनों को चाहिए कि दिए गए ज्ञापन की क्रियान्विति के लिए प्रशासन पर दबाव बनाए। देहात ब्लाक अध्यक्ष ताराचंद बुडानिया ने ज्ञापन पढ़ा।

धरने को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री रियाजतअली खान, नगर अध्यक्ष लालचंद सैनी, पूर्व चेयरमैन चांदमोहम्मद छींपा, पालिका में प्रतिपक्ष नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री श्याम बीनासरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष रघुनाथ खेमका, सीताराम लुगरिया, आरिफ व उमाशंकर शर्मा सहित देहात ब्लाक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन एडवोकेट नुरूलहसन गौरी ने किया।

धरने के बाद कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर नकली दवाओं के व्यापार में लिप्त दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को संदिग्ध नकली दवाएं दिखाते हुए उनकी जांच करवाने की भी मांग की।

उपस्थित कांग्रेसीचूरू। धरने के दौरान कांग्रेस के ताराचंद बांठिया, जमील चौहान, सांवरमल जांगिड़, सेवादल के रतन जांगिड़, डूंगरमल सैनी, अरविंद बाघ, दिलीप सिंधी, पवन खेमका, मोहम्मद अली पठान, आशुतोष मासूम, मनोज जोशी, सत्तार खां, योगेंद्र शर्मा, विमल ओझा, नीलम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।