HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बैंक मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुरकेन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)ने भीनमाल के जुझाड़ी गांव में रविवार को मारवाड़ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को एक ग्राहक से कृषि लोन स्वीकृत करने के एवज में छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। ब्यूरो ने रिश्वत राशि जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई जोधपुर विंग को जुझाड़ी गांव निवासी गणपतसिंह से शिकायत मिली कि भीनमाल तहसील के मारवाड़ ग्रामीण बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के आधार पर उसने कृषि लोन के आवेदन किया था। शाखा प्रबंधक पटना निवासी ब्रrानंद कुमार उससे दो लाख रुपए का लोन स्वीकृत करने के एवज में छह हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं।

इस शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजना के अनुसार गणपतसिंह को शाखा प्रबंधक को रिश्वत की राशि देने भेजा। वह शाम साढ़े सात बजे जुझाड़ी गांव में बैंक प्रबंधक के घर पहुंचा। उसके छह हजार रुपए रिश्वत लेते ही इशारा पाकर सीबीआई टीम ने दबिश दी और उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया।

रिश्वत राशि उसके कब्जे से बरामद कर सीबीआई टीम ब्रrानंद को गिरफ्तार कर जोधपुर रवाना हो गई। सोमवार को उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।