HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मुठभेड़ में नक्सली ढेर

किरंदुल: पालनार इलाके में सोमवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। किरंदुल थाने से पुलिस की एक टुकड़ी सर्चिग के लिए निकली थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे जवान पालनार से 9 किमी दूर जंगल से गुजर रहे थे कि घात लगाए नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे गोलीबारी हुई, जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। इसके पास से एक भरमार बंदूक, एक पिट्ठू और चार डेटोनेटर समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान मिले हैं।