उदयपुरवन विभाग में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए राज्य भर में एक हजार पूर्व सैनिकों की भर्ती की जा रही है। इस क्रम में उदयपुर जिले में 105 पद, राजसमंद में 30 व बांसवाड़ा में 10 पदों के लिए प्रतिमाह 4 हजार रुपए नियत राशि पर भर्ती शुरू कर दी गई है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर महेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक आवेदन एवं विस्तृत जानकारी मंडल वन अधिकारी, उप वन संरक्षक, उप मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक कार्यालय एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।