HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

हनीफ मामले में आस्ट्रेलिया ने बड़ी गलती की: कीथ

लंदन:

भारतीय मूल के ब्रिटिश एमपी कीथ वाज ने कहा कि भारतीय डॉक्टर मोहम्मद हनीफ को बगैर किसी सबूत के एक माह तक हिरासत में रखकर आस्ट्रेलिया सरकार ने बहुत बड़ी गलती की है।

एक इंटरव्यू में कीथ ने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। कीथ ने कहा कि यह घटना इस बात को प्रमाणित करती है कि किस तरह एशियन आबादी को लेकर लोगोंे में आतंकवाद का भय फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से नस्लवादी प्रवृतियों की खतरनाक स्थितियां प्रतिबिम्बित होती है। उन्होंने कहा कि सबील की हिरासत अवधि भी फ्8 दिन हो गई है। सबील के बार में ब्रिटीश पार्लियामेंट में भी चर्चा हो रही है। कीथ वाज आज से दो दशक पहले भारतीय मूल के सबसे युवा एमपी चुने गए थे। वे लिसेस्टाय ईस्ट से एमपी हैं। इस इलाके में ख्स्त्र हजार एशियन मूल के लोग रहते हैं। कीथ मूल रूप से गोआ के रहने वाले हैं।