भारत के उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्रकृति ने अपनी छटा विभिन्न रूपों में बिखेरी है। हिमालय की पहाड़ी श्रृंखलाओं के बीच स्थित इस राज्य में कई ऐसे जगह हैं जो बरबस पर्यटकों का दिल जीत लेता हैं। इनमें हिमाचल की राजधानी शिमला भी शामिल है।
अंग्रेज जमाने से ही शिमला का काफी महत्व रहा है। इसका उपयोग ब्रिटिश शासन अपनी राजधानी के तौर पर करता था। दिल्ली की गर्मियों से बचने के लिए वायसराय शिमला आ जाते थे और यहीं से प्रशासनिक कार्यो को संचालित करते थे।
समुद्र से फ्र्ब्ख्क् मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला की ऐतिहासिक मॉल रोड आज भी पर्यटकों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है। ब्रिटेन के नागरिकों में शिमला खासा लोकप्रिय है। यहां कई पुरानी ब्रिटिश इमारतें हैं जो उपनिवेशकाल की याद दिलाती हैं।
प्रत्येक साल यहां हजारों की तादाद में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। कालका से शिमला को जोड़ने वाली रललाइन लगभग सौ साल पुरानी है। इसे अंगेजों ने बनवाया था। छोटी ट्रेन के जरिए पहाड़ों के बीच से गुजरना काफी रोचक है। शिमला के पास स्थित कुफरी भी पर्यटकों को काफी लुभाता है।
यहां पर बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। हिमाचल में पग पग पर प्रकृति ने अपनी खूबसूरती बिखेरी है। शिमला के अतिरिक्त कुल्लू, मनाली, चंबा, धर्मशाला आदि कई ऐसे जगह हैं जहां घूमने के लिए हजारों की तादाद में पर्यटक आते हैं।