जोधपुरभारतीय चिकित्सा परिषद के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ.रघुनंदन शर्मा का रविवार का मारवाड़ मुस्लिम एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, उपाध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बानी, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शौकत अली अंसारी, जनरल सैकेट्री मोहम्मद अतीक व निदेशक काजी मोहम्मद अयूब अंसारी, अनीस अल्वी, डॉ. शोएब आजमी, डॉ.जाहिद अली व डा. इकबाल ने डॉ. शर्मा पर पुष्प वर्षा की।
पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किए । इस अवसर पर फिरोज खां गल्र्स स्कूल की छात्रा रुबिना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।