HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

आईआईटी के लिए कॉलेज बंद कराया

उदयपुरउदयपुर में आईआईटी की मांग को लेकर मेवाड़ छात्र संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध साइंस, आट्र्स व कॉमर्स कॉलेज बंद करवाए गए। कॉलेज छात्रों को आंदोलन से जोड़ने के लिए 1 अगस्त को सुखाड़िया समाधि पर आम सभा होगी, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के छात्र नेता भाग लेंगे।

मेवाड़ छात्र संघर्ष समिति के संचालक मनोज सोलंकी ने बताया कि सोमवार को आईआईटी उदयपुर के समर्थन में कॉलेज बंद करवाए गए। पोस्टकार्ड अभियान के साथ विश्वविद्यालय बंद कराकर युवा वर्ग को आंदोलन से जोड़कर इसे तीव्र करने की रणनीति बनाई गई है। एनएसयूआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवर्धनसिंह चौहान ने बताया कि 1 अगस्त को आमसभा में अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा।

अगले चरण में विद्यालयों को भी जोड़ने का प्रयास होगा। बंद के आह्वान में आशीष जारोली, मनोज पालीवाल, संदीप सिंह, प्रवीण सिंह, निकुंज मनीष मारू, भूपेन्द्र कुमार, निलेश वैष्णव आदि मौजूद थे।