HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कश्मीर को नहीं मिलेगी १५ बीघा जमीन

अजमेर : दरगाह कमेटी ने सोमवार को कश्मीर सरकार द्वारा कायड़ विश्राम स्थली में मांगी 15 बीघा मुफ्त जमीन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कमेटी केवल एक बीघा जमीन देने पर राजी हुई। कायड़ विश्राम स्थली में विभिन्न राज्यों के लिए केवल 10 बीघा जमीन मुफ्त दी जाएगी।

कश्मीर सरकार ने दरगाह नाजिम अहमद रजा को सोमवार को पत्र लिख कर 15 बीघा मुफ्त जमीन की मांग की। रजा ने सरकार को भेजे जवाब में साफ कर दिया कि विश्राम स्थली में केवल दस बीघा जमीन राज्यों के लिए मुफ्त रखी गई है। इसलिए उन्हें दस बीघा ही मिल सकती है। इस पर सरकार शेड बना सकती है। अब तक कश्मीर के अलावा, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश के पैवेलियन के निर्माण की सहमति मिली है।