अजमेर : एक साल पहले किशनगढ़ में शराब सेल्समैन की हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। सैल्समेन भंवरसिंह की हत्या के मामले में पांचवे आरोपी अंदरकोट निवासी मुनव्वर पुत्र नजीर खां को रविवार रात पन्नीगरान चौक से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इससे पहले, इसी मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (फास्ट ट्रेक) ने फैसला सुनाते हुए भंवरसिंह की हत्या के मामले में इमामबाड़ा निवासी सैयद नदीम, दरगाह क्षेत्र निवासी शहिद अली, डिग्गीबाजार निवासी ओमप्रकाश एवं खादिम मौहल्ला निवासी सलमान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। आरोपी मुनव्वर पुलिस की पकड़ से बाहर था।
मकराना चौराहा स्थित शराब की दुकान पर 10 जून 2006 को पैसों के लेनदेन को लेकर हुई लड़ाई में सैयद नदीम, शहिद अली, ओमप्रकाश एवं सैयद सलमान व मुनव्वर पर चाकूओं से सेल्समेन भंवरंिसह पर कातिलाना हमला कर घायल करने का आरोप था, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
गंभीर हालात अजमेर जेएलएन में रैफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान 20 जून 2006 को भंवरसिंह ने दम तोड़ दिया।