HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

सजेगी-संवरेगी शाही ट्रेन

अजमेर : train कैरिज कारखाने से आवधिक मरम्मत के बाद तैयार होकर पैलेस ऑॅन व्हील्स सोमवार को जयपुर के लिए रवाना हो गई। शाही गाड़ी के अपग्रेडेशन पर इस बार करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। रेलवे ने अपनी तरफ से अगले टूरिस्ट सीजन के लिए ट्रेन को तैयार कर दिया है। पिछली बार ट्रेन में प्लाज्मा टीवी, इंटरनेट सुविधाएं दी गई थीं। इस बार कारपेट, पॉलिश, पर्दे और दूसरी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है।

उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिरुद्ध उपाध्याय ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स जून की शुरुआत में आवधिक मरम्मत(पीओएच) के लिए कैरिज कारखाना में आई थी। यहां पर ट्रेन के 21 कोचों की मरम्मत व रंगरोगन आदि का काम 27 जुलाई को पूरा हो गया था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद कोचों को सोमवार को कारखाना से जयपुर के लिए रवाना कर दिया।

जयपुर में कोचों की आंतरिक साज सज्जा और फर्नीचर लगाने के बाद पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन पर्यटकों को लेकर भ्रमण के लिए रवाना होगी।

14 फीसदी बढ़ोतरी आरटीडीसी के एमडी राकेश सैनी ने बताया कि रेलवे के निर्धारित नियमों के तहत दो साल बाद ट्रेन का किराया बढ़ा दिया गया है। सर्विस टैक्स को मिलाकर अब टूरिस्ट को पहले से करीब 14 फीसदी किराया ज्यादा देना पड़ेगा। पहले एक टूरिस्ट को रोजाना करीब 400 डॉलर पे करना पड़ता था। अब बढ़कर करीब 450 डॉलर तक जा पहुंचा है। पांच सितंबर से यह ट्रेन फिर से दौड़ेगी।