HomeNewsNational National

पुलिस ने दो अपहृत बच्चे छुड़ाए

गुरदासपुर. पुलिस ने बच्चों को उठाने वाले एक गैंग का पता लगाकर उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और दो बच्चों को उनके चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस प्रमुख लोकनाथ आंग्रा ने बताया कि रामकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा अजय कुमार (10) जो चौथी क्लास में पढ़ता है, कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर लिया था। इसके अलावा एक और बच्चे बिरजू मुनी को भी पंछी कॉलोनी से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था।

आंग्रा के मुताबिक पुलिस ने पहले से इस बार में ख्रोजबीन शुरू कर दी थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दर्शन लाल और नोनू को प़कड़कर उनसे अजय कुमार को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बिरजू मुनी को उसके चाचा राजू से छुड़ाया जो उसे बिहार ले जा रहा था। दोनों बच्चों को उनके मातापिता को सौंप दिया गया है।