बीकानेरलूणकरणसर के डीवाईएसपी गोपालसिंह कानावत के साथ र्दुव्यवहार सहित प्रकरण से जुड़े चार मामलों की जांच शुरू की गई।
काकड़वाला गांव के पूर्व सरपंच कालूराम ज्याणी पर बलात्कार का आरोप, पीड़िता पर हमला, डीवाईएसपी गोपालसिंह से र्दुव्यवहार व राजकीय कार्य में बाधा तथा इन प्रकरणों से जुड़ा अपहरण का मामला सहित चार मुकदमों की जांच आईजी कार्यालय के डीवाईएसपी सज्जानसिंह ने शुरू की है।
काकड़वाला में पीड़िता पर हमला व उसे अस्पताल ले जाते समय डीवाईएसपी गोपालसिंह को रोकने के मामले में सज्जानसिंह ने मौका मुआयना किया और पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने चारों मामलों की फाइलें अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।