उदयपुरदैनिक भास्कर व माय गुरुकुल की साझेदारी में यहां नवभारत स्कूल में चल रही राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा की कोचिंग में सोमवार से शाम का बैच भी शुरू हो गया।
सुबह के बैच के हाउस फुल होने के बाद शाम के बैच में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने शाम के बैच में पचास सीटें और बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके लिए आज व कल माय गुरुकुल अथवा भास्कर कार्यालय में रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।