HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

पिलानी: अखिल भारतीय खांडल विप्र महासभा पिलानी इकाई कार्यकारिणी की बैठक में ब्राrाणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की गई।

रामकुमार बेरीवाला की अध्यक्षता में कल शाम हुई इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज भी समाज में कितने ही विप्रबंधु आर्थिक रूप से पिछड़े होने के कारण मुसीबतों में जीवनयापन कर रहे है।

अध्यक्ष बेरीवाला ने कहा कि अर्थ अभाव के कारण कोई बच्च शिक्षा से वंचित ना हो। इसके लिए खांडल विप्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृति देने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि छात्रवृति के लिए अभिभावक एक सप्ताह में अपने आवेदन अध्यक्ष को भेज सकते हैं।

इस अवसर पर वैद्य मदनलाल शर्मा, रामप्रताप, शंभु पिपलवा, कैलाशपति, नरेश कुमार, कैलाश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।