अजमेर: आरपीएससी 244 सब इंस्पेक्टर्स की भर्ती परीक्षा के रोल नंबर इसी हफ्ते वेबसाइट पर जारी कर देगा। प्रवेश पत्र तैयार करने और रोल नंबर जारी करने का काम अंतिम दौर में है। परीक्षा 26 अगस्त को होगी।
सूत्रों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण कर लिया गया है। उन्हीं के मुताबिक अब रोल नंबर्स अलॉटमेंट का काम चल रहा है। आयोग का प्रयास है कि गुरुवार तक रोल नंबर्स जारी कर दिए जाएं, लेकिन यदि कोई तकनीकी अड़चन आई तो शनिवार तक रोल नंबर्स जारी कर दिए जाएंगे।