HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

सबील को मिल सकेगा वकील

लंदन. भारत ने ग्लासगो कार बम ब्लास्ट केस में लंदन में पकड़े गए बंगलोर के डॉक्टर सबील अहमद को वकील की मदद मुहैया कराने की सहमति हासिल कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय हाई कमीशन का एक अफसर एक घंटे के लिए सबील अहमद से मिला जो इस वक्त यूके पुलिस की कस्टडी में है। इस अफसर ने सबील से पूछा कि उसे कोई वकील की मदद तो नहीं चाहिए। अहमद ने इस बार में कहा कि उसका सॉलीसीटर उनसे संपर्क में रहेगा।

सबील को 30 जून को लीवरपूल में नाकाम आतंकी साजिशों के चलते पकड़ा गया था। उस पर यूके टैररिज्म एक्ट 2000 के तहत आरोप तय किए गए। सबील का भाई कफील अहमद इस वक्त ग्लासगो ब्लास्ट में बुरी तरह जल जाने की वजह से अस्पताल में मौत से जूझ रहा है।