उदयपुरएनसीईआरटी द्वारा तैयार कक्षा 10वीं व 7वीं की गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी व संस्कृत विषय की नवीन पाठ्य पुस्तकों पर राज्य के 15 केन्द्रीय, 5 नवोदय व 5 सीबीएसई स्कूलों से संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को नवीनता के लिए टेलीकांफ्रेंसिंग कार्यक्रम एसआईईआरटी में चल रहा है।
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक के अनुसार इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की भावना के अनुरूप तैयार की गई नई पाठ्यपुस्तकों, प्रयुक्त शिक्षण विधा व मूल्यांकन पर एनसीईआरटी के पैनल द्वारा व्यापक चर्चा का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इसमें संभागी विषयाध्यापक ऑन लाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कठिनाइयों के निराकरण के लिए एनसीईआरटी, नई दिल्ली स्टूडियो के पेनल से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
निदेशक मूलचंद वर्मा के नेतृत्व व उपनिदेशक सुंदरलाल परमार के मार्गदर्शन में समन्वयक रेणु चौधरी व नरेन्द्र श्रीमाल के तकनीकी सहयोग से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।