पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यूं तो पूरे उत्तरांचल में प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है लेकिन इनके बीच
मसूरी की प्राकृतिक खूबसूरती की अलग पहचान हैे।
प्रत्येक साल यहां लाखों की संख्या में देश विदेश के पर्यटक आते हैं। देहरादून से ब्फ् किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी की समुद्र तल से ऊंचाई फ्क्क्क् मीटर है। यहां पहुंच कर आप हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं को देख सकते हैँ।
गर्मियों में यहां का मौसम ठंढा और काफी सुहाना होता है इसलिए मैदानी भागों की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग यहां आते हैं। मसूरी बाजार में स्थित रोपवे से आप गन हिल पर जा सकते हैं। गन हिल मसूरी के सबसे ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब त्त्फ्क्क् फीट है।
यहां पर अंग्रेजों के जमाने में एक तोप रखी गई थी जो दिन में ठीक ख्फ् बजे दागी जाती थी। इसलिए इसका नाम गनहिल रखा गया। मसूरी यमुनोत्री मार्ग पर कैंपटी फाल है। यहां से निकलने वाला झरना पांच अलग अलग धाराओं में बहता है।
अंग्रेज लोग अपनी टी पार्टी यहां किया करते थे इसलिए इसका नाम कैंपटी फाल पड़ गया। यहां से भी आप खूबसूरत पहाड़ों का नजारा ले सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी गार्डन और मालरोड के अतिरिक्त कई खूबसूरत जगहें हैँ जहां से आप पहाड़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं।
मसूरी जाने के लिए देहरादून पहुंचना जरूरी है। देहरादून से मसूरी सड़क मार्ग के जरिए पहुंचा जा सकता है। देहरादून रलमार्ग, हवाईमार्ग और सड़क के जरिए दिल्ली से जुड़ा है। मसूरी और देहरदून में ठहरने के लिए निजी और सरकारी क्षेत्र के कई होटल हैं। यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम की तरफ से पर्यटन और होटल की खास सुविधाएं उपलब्ध हैं।