सहारनपुर. उ.प्र. के सहारनपुर जिले के अम्बेहरा ग्राम से आम बेचने हरियाणा जा रहे पाँच व्यापारियों की एक दुघर्टना में मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक (देहात) उदय प्रताप ने बताया कि शुक्रवार शाम अम्बेहरा गाँव से सात फल व्यापारी एक टाटा-407 में सवार होकर आम बेचने के लिए हरियाणा जा रहे थे।
उदय प्रताप के मुताबिक रात्रि दो बजे वर्षा के कारण सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्र्क का संतुलन बिगड़ गया और ट्र्क सड़क किनारे एक तालाब में जा गिरा जिससे शहजाद, इरशाद, सईद, अखलाक और मुस्तकीम की मौत हो गई।